फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा गिरा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के कूदने से मकान का झज्जा गिरा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में सोमवार तड़के एक पुराने मकान का छज्जा गिर गया। नीचे चटाई बिछाकर सो रहे दो युवक मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बंदरों के कूदने से छज्जा गिरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा चौकी क्षेत्र स्थित पुरानी मंदिर वाली गली में शंकर सरकार और सुशील रहते थे। दोनों एक बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करते थे। रविवार रात दोनों खाना खाकर आंगन में चटाई बिछाकर सो रहे थे। सोमवार तड़के अचानक उनके ऊपर छज्जा गिर पड़ा। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां शंकर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें