फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी, केस
जेवर। चौरोली में पूर्व सपा और किसान नेता पर रविवार शाम सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आरोपी ने दो मैसेज किए थे। पुलिस के मुताबिक, योगेश चौधरी ने रविवार रात अपने निजी मोबाइल नंबर से जेवर एयरपोर्ट नाम के व्हॉट्सअप ग्रुप और अपनी फेसबुक आईडी पर सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर अमर्यादित टिप्पणी की थी। सोमवार को मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।