संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। होटल और रेस्तरां एसोसिएशन सोलन की ओर से शुक्रवार को जन स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र के रूप में आधिकारिक पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर होटल और रेस्तरां एसोसिएशन सोलन ने पांच टीबी रोगियों को लिया गोद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने कहा कि यह पहल रोगियों को पोषण और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की दिशा में सहायक सिद्ध होगी।