कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार हादसा मध्यरात्रि को अमृतपुरम चौराहे पर पिंक बूथ के पास हुआ। इस दौरान कार स ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में सवार अपार कौशिक को चोटें आईं।
ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में अमृतपुरम चौराहे के पास शुक्रवार देर रात कार और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अपार कौशिक नामक व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार हादसा मध्यरात्रि को अमृतपुरम चौराहे पर पिंक बूथ के पास हुआ। इस दौरान कार स ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में सवार अपार कौशिक को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। जिससे यातायात प्रभावित न हो। इसके बाद दोनों वाहनों को कोतवाली ले जाया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। घायल की हालत स्थिर है।