-जिले का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के निवासियों को इस सप्ताह चिलचिलाती उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार (19 जुलाई) से 24 जुलाई तक मानसून फिर दस्तक देगा, जिससे हर दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने रविवार को हल्की और सोमवार को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से धूप से तो राहत मिली, लेकिन हवाओं के मिश्रण के कारण वातावरण में आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोग उमस से बेहाल रहे। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और बाहर निकलते समय छाता साथ रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में बारिश के बावजूद तापमान में विशेष गिरावट नहीं होगी और यह 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, प्रदूषण की बात करें तो शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 170 और ग्रेटर नोएडा का 197 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।