फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दसवीं और 12वीं के मेधावी छात्रों और शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हिमगिरी सोशल एवं वेलफेयर ट्रस्ट व नवरत्न फाउंडेशन, सिंघल अकादमी और सेक्टर 34 के सहयोग से शनिवार को मेधावी छात्र एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेक्टर 51 स्थित निजी होटल में आयोजित इस सम्मान समारोह में सेक्टर 34 व अन्य सेक्टरों के मेधावी बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी नोएडा ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पार्थ सारथी ने बच्चों व उनके माता-पिता को पर्यावरण को बचाने के लिए सहयोग करने पर जोर दिया। इसके साथ ही दसवीं और 12 वीं के 50 बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों में पराग गुप्ता, मेघा अजमेरा, गोपा सिंह, विजयलक्ष्मी सुरेश व विनोद पवार का सम्मान हुआ। डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि बच्चों में पढ़ाई के साथ संस्कार का होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष महेश चौहान, डीडीआरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अरुण शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, रजनी कटारिया, अतुल वर्मा, जगत सिंह, सेक्टर 34 से अरावली आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, सचिव जगदीश जोशी, एसपी चमोली, हिमगिरी आरडब्ल्यूए के आरके खुराना, सत्येंद्र पाराशर, दिवाकर शर्मा, प्रवीण बनर्जी उपस्थित रहे। संचालन क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अपर्णा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें