पटेल जयंती पर होगा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य ने बताया कि कार्यक्रम नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक संस्कृति संस्थान में होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले गुर्जर समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करना है।