फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-1 में सफाई और पार्कों के रखरखाव को लेकर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने उद्यान विभाग और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई कराने, पार्कों की सफाई करने और सड़कों पर जमा कूड़ा-मलबा हटाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के अनुसार, कई गलियों में लंबे समय से पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। वहीं, पार्कों में घास की कटिंग भी नहीं हो रही है। दिवाली और छठ पूजा के बाद कूड़ा-मलबा जमा होने से परेशानी बढ़ी है। एसोसिएशन ने विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।