फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीएसटी में बदलाव से दो से तीन प्रतिशत सस्ते हो सकते हैं घर

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रेडाई वेस्टर्न यूपी ने सभी बिल्डरों को लिखा पत्र, देना होगा लाभ
विज्ञापन

- पुराने खरीदारों को नहीं मिलेगा लाभ, नए घरों की कीमतों में होगी कटौती
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिल्डर भी जीएसटी की दरों में बदलाव का फायदा घर खरीदारों को देंगे। इस संबंध में क्रेडाई वेस्टर्न यूपी ने सभी बिल्डरों को पत्र लिखा है। निर्माण सामग्री सस्ती हो गई है। इस कारण घर करीब 2 से 3 प्रतिशत सस्ते हो जाएंगे। हालांकि इसका लाभ केवल नए घर खरीदारों को मिलेगा। पूर्व में घर खरीद चुके खरीदारों का लाभ नहीं होगा।


हाल ही में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव किया। केवल तीन स्लैब रखे है। जीएसटी की दरों को घटा दिया गया है। इसका असर बिल्डर प्रोजेक्टों के निर्माण पर भी दिखेगा। निर्माण सामग्री सस्ती हो गई है। क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के पदाधिकारियों ने बताया कि सीमेंट पर पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लिया जाता था, लेकिन अब 18 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह एयर कंडीशनर पर भी 28 की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी हो गया है। इसी तरह अन्य सामग्री पर भी कीमत घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता का कहना है कि इसका लाभ खरीदारों को भी दिया जाएगा। इसके लिए सभी बिल्डरों को पत्र लिखा गया है। दो से तीन प्रतिशत कीमत कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्र और दीपावली पर लोग काफी घर खरीदेंगे। उनको इसका लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट सेक्टर को भी उभार मिलेगा। बिल्डर्स का कहना है कि सीमेंट, ग्रेनाइट, स्टील जैसे सबसे महत्वपूर्ण मटेरियल पर जीएसटी घटाए जाने का लाभ घर खरीदारों को दिया जाएगा। सीमेंट सहित कई निर्माण सामग्री पर जीएसटी में 10 प्रतिशत तक की कमी हुई है। इसका लाभ खरीदार को भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें