फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहे युवक के सीने में लगी गोली, मौत

Sun, 08 Nov 2020 01:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट स्थित पटवाड़ी गांव के निकट कार में एक युवक के सीने में गोली लग गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ मौजूद साथी ने बिसरख कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका दोस्त पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था, तभी गोली चलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अच्छेजा गांव निवासी नकुल उर्फ नंदू शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वो अपने दोस्त खेड़ा धर्मपुरा गांव निवासी सौरभ मावी के साथ शनिवार शाम ग्रेटर नोएडा के पी-3 सेक्टर स्थित अपने तीसरे दोस्त सचिन के यहां जा रहे थे। 

सचिन के घर में विवाह से पूर्व भोज आदि का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सौरभ और नकुल कार से ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मिठाई की दुकान से निकले थे। ऐस सिटी गोलचक्कर के पास कार में ही सौरभ पिस्टल लेकर सेल्फी लेने लगा। 
विज्ञापन


पिस्टल में कारतूस लोड था। तभी गोली चल गई और सौरभ के सीने में जा लगी। नकुल उसे शारदा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नकुल ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पिस्टल और कार की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें