ग्रेटर नोएडा। एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज की प्राइमरी विंग में हॉलिडे होमवर्क प्रदर्शनी आयोजित की गई। नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और ईवीएस विषयों पर आधारित 100 से अधिक मॉडल व प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। डायरेक्टर करतार सिंह और प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। इस दौरान प्रशासनिक प्रमुख सौरभ सिंह, उपप्रधानाचार्य पवन सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो