फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निठारी आईटीआई में 11 ट्रेडों में दाखिले शुरू, 450 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-31 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) निठारी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में 11 ट्रेडों की करीब 450 सीटों पर नए छात्रों को प्रवेश मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई है। संस्थान में फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे अधिक 100-100 सीटें हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कोपा सहित अन्य ट्रेडों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। वर्ष 2024 में 304 और 2025 में 421 छात्रों ने प्रवेश लिया था। संस्थान का कहना है कि तकनीकी ट्रेडों के प्रति छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें