सेक्टर-79 स्थित सोसाइटी में दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बुधवार को होली पर सेक्टर, सोसाइटियों में मारपीट समेत पुलिस को अलग-अलग तरह की शिकायतें मिलीं। इनमें आपसी कहासुनी, मारपीट, सड़क हादसों से लेकर झगड़े के मामले शामिल रहे।
सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी में रंग खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका 1:27 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग हाथापाई करते नजर आए। वहीं, भीड़ में कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसी तरह शहर के सेक्टरों और गांवों में भी छिटपुट घटनाएं हुई।
दूसरी ओर पुलिस ने होली पर हुड़दंग करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब ढाई हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इनके चालान काटने के साथ ही कई के वाहन भी सीज कर दिए गए। 11596 वाहनों का मैनुअल, 3937 का ई-चालान किया गया। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि होली पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रही।
-
किस मामले में कितने चालान हुए
अपराध चालान
ड्रिंक एंड ड्राइव - 28
बिना हेल्मेट वाहन चलाने - 1261
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी चलने - 68
विपरीत दिशा में वाहन चलाने - 357