फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, गंभीर

Mon, 11 Mar 2019 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

म्याना गांव में बृहस्पतिवार को देर रात बाइक से आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर राहुल ठसराना को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राहुल म्याना गांव निवासी रिश्तेदार के घर आया था। गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलरूप से दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव ठसराना निवासी राहुल दनकौर कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया है। राहुल शुक्रवार को म्याना गांव में रिश्तेदार के घर बैठा था। रात करीब 10:30 बजे दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पहुंचे और घर में घुसकर उसके पेट में गोली मार दी। 

पुलिस ने राहुल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। राहुल की मां शकुंतला देवी ने गांव के ही जयप्रकाश उर्फ जग्गन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें