फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एकेडमी में सजी हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटैट सेंटर के अमलतास ऑडिटोरियम में बुधवार की शाम स्वर वंदना म्यूजिक एकेडमी की ओर से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों ने सुरों और ताल की अनूठी संगति का आनंद लिया।
विज्ञापन


संध्या की शुरुआत देवर्घ्य रॉय की प्रस्तुति से हुई, जिन्होंने तबले पर अम्रीश शांडिल्य की संगत में राग की गहराइयों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इसके बाद सुरम्य नारायण त्रिपाठी ने अपनी मधुर आवाज में खयाल गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिनके साथ तबले पर वकार अली थे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पंडित आशीष नारायण त्रिपाठी, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली गायकी से सभागार को सुरमयी कर दिया। उनके साथ तबले पर कुलदीप मिश्र और हारमोनियम पर डॉ रवि पाल ने सुंदर संगत दी। वहीं, संगीत संध्या का आयोजन वंदना गोयल, निदेशक, और हेमंत गोयल, सचिव, स्वर वंदना म्यूजिक एकेडमी की तरफ से किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें