फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ में मिले मान्यता

Mon, 15 Sep 2025 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से रविवार को संस्थान के निराला सभागार में संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से रविवार को संस्थान के निराला सभागार में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा मिश्रा ने कहा कि हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलनी चाहिए। भारत का पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है। हिंदी के धार्मिक ग्रंथ विदेशी विद्वानों के लिए मार्ग दर्शक के रूप में कार्य करते रहे हैं। डॉ. हेमांशु सेन सिंह ने कहा कि हिंदी हमारे मान व सम्मान की भाषा है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। भारतवासियों की आंखों में हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में देखने की प्रबल इच्छा है। साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण और हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे ने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को योगदान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें