गोमतीनगर सि्थत जैन मंदिर में रविवार को विश्व मैत्री दिवस मनाया गया।
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत जैन मंदिर में रविवार को विश्व मैत्री दिवस मनाया गया। शाम को मंदिर में जैन समाज के लोगों ने एकत्रित होकर सभी जीवों से क्षमा याचना मांगी। भजन-कीर्तन हुआ। नृत्य नाटिका की प्रस्तुत दी गई। संस्था सोलह सपने एवं जैन पाठशाला के बच्चों ने ''जिनवाणी का संदेश'' नाटक का मंचन किया। इस दौरान आलोक जैन, शुभम जैन, नव्या जैन, महावीर वंदना, अनीता, सुनीता, बबीता, अर्चना, जुली, अल्पना, राजेश रज्जो आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)
गोमतीनगर सि्थत जैन मंदिर में रविवार को विश्व मैत्री दिवस मनाया गया।