फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिंदी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, योगिता चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष

Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विजेता पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।  स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025–26 के लिए हिंदी साहित्य परिषद का पुनर्गठन मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर योगिता यादव निर्विरोध चुनी गई। महामंत्री पद पर डॉली ने 58 मतों से जीती और उपाध्यक्ष पर पर महिमा भारती व सुमित यादव निर्वाचित हुई।
विज्ञापन

परिषद गठन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की, जबकि संपूर्ण प्रक्रिया का निर्देशन उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. रवींद्र सिंह यादव ने किया। परिषद के चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए। अध्यक्ष पद पर बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा योगिता यादव एकमात्र उम्मीदवार रहीं और उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
योगिता के निर्वाचित होने पर छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। महामंत्री पद के चुनाव में प्रतिस्पर्धा कड़ी रही। इसमें डॉली ने सर्वाधिक 58 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के दो स्थानों के लिए हुए चुनाव में महिमा भारती और सुमित यादव विजयी घोषित हुए। परिषद के अन्य पदों पर भी उत्साहपूर्ण मतदान हुआ। मोहन लाल, सौरभ कुमार और प्रियंका को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं केशव कुमार, राहुल कुमार और विपिन यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने उम्मीद जताई कि नई परिषद साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों को नई ऊर्जा व दिशा देगी।इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें