फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भटोलीकलां में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

विज्ञापन
बद्दी में  हिंदी  पखवाड़े के तहत विशेष संवाद सत्र में भाग लेते हुए बच्चे व पदाधकिारी- स्रोत- सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। भटोलीकलां स्थित एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर में हिंदी पखवाड़े के तहत एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमालय जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आर ठाकुर रहे। उन्होंने छात्रों एवं स्टाफ को हिंदी भाषा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने हिंदी निबंध लेखन और स्वरचित कविता प्रतियोगिता में भाग लिया। मधु, जितेंद्र, अवंतिका, अनीश मोहम्मद, पलक नायर, निताशा ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, मुनीष और शुभम ने अपनी रचनात्मकता और साहित्यिक प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डीजीएम सुखमन सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और गर्व का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें