ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ 15 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। यह कार्यक्रम 29 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए विविध कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं राजभाषा अनुभाग के द्वारा आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में विजयी होने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्रमौलि काशिना, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), एके मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक, विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।