नोएडा (संवाद)। हिमांशी को शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘कोमल एंड वीके पाहुजा अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप इन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स’ से सम्मानित किया गया। हिमांशी सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की खेल विभागाध्यक्ष हैं। यह आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) की ओर से किया गया।