फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के सेक्टर डेल्टा-3 स्थित जेएस अकादमी में शुक्रवार को आयोजित बसंत महोत्सव में विद्यार्थियों ने गायन, वाद्य, और पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस मौके पर लखनऊ पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर उदित भटनागर, स्कूल के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा, केके शर्मा, प्रधानाचार्य खुशबू शर्मा मौजूद रहे।