नोएडा। सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में सोसाइटी को सुंदर बनाने के लिए एक पहाड़ी सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। साथ ही स्कूल के बच्चों की सुविधा के लिए शेड बनाया गया है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जगदीश यादव उर्फ जग्गा ने बताया कि पहाड़ी आकार में सेल्फ प्वाइंट और स्कूल के बच्चों की सुविधा के लिए बनाए गए शेड का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतपाल यादव के द्वारा किया गया। जग्गा ने बताया कि सोसाइटी के लोगों ने खुशी जताते हुए बताया कि इससे स्कूल के बच्चों को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी। ब्यूरो