फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो रूट से हटेंगी हाईटेंशन लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा एक्सटेंशन और नोएडा को जोड़ने वाली प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट को अब रफ्तार मिल सकती है। नोएडा प्राधिकरण ने अपने इलाके में पड़ने वाले मेट्रो रूट के रास्ते में अड़चन बनने वाली हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट कराने के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। ई-टेंडर में शामिल होने के लिए सात जून तक की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

मेट्रो प्रोजेक्ट की डीपीआर के मुताबिक, प्रस्तावित मेट्रो पर्थला गोलचक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी। करीब पौने तीन हजार करोड़ की इस परियोजना के रास्ते में कई जगह हाईटेंशन लाइन अड़चन बन रही हैं। ऐसे में अब नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-72 से हिंडन पुल तक मेट्रो रूट के रास्ते में पड़ने वाली 33केवीए वाली हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए ई-टेंडर जारी किया है। सेक्टर-51 से शुरू हुआ यह मेट्रो रूट नोएडा के क्षेत्र में हिंडन पुल तक करीब 3.3 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें