फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टाटा यूरेका पार्क में पानी में डूबी हाईटेंशन लाइन, जनरेटर पर निर्भर निवासी

विज्ञापन
अमन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जांच में सामने आया कि सोसाइटी की मुख्य बिजली लाइन जिस रास्ते से गुजर रही है, वहां पानी भरा हुआ है। इसके कारण लाइन में फॉल्ट आ रहा है और बार-बार बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सोसाइटी में जनरेटर (डीजी) के सहारे काम चलाना पड़ता है, जिससे निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सोसाइटी में करीब 1160 फ्लैट हैं, जिनमें से 1130 फ्लैटों पर लोगों को कब्जा मिल चुका है। निवासियों के मुताबिक, समस्या के समाधान के लिए मेंटेनेंस प्रबंधन की ओर से विद्युत निगम, प्राधिकरण, जल विभाग और उद्यान विभाग को शिकायत भेजी गई है। जिस जगह पानी भरा है, वह ग्रीन बेल्ट का हिस्सा बताया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा सोसाइटी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोटफोटो
युवराज की मौत के मामले के बाद भी संबंधित विभागों ने सबक नहीं लिया है। पानी भरे क्षेत्र में बिजली लाइन होने से खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। - अमन निझवानी, निवासी
विज्ञापन


कोटफोटो
पिछले दो साल से सोसाइटी में रह रहे हैं। लाइन में फॉल्ट आने के बाद से बिजली कटने की समस्या बनी हुई है। जनरेटर का इस्तेमाल होने पर अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ता है। डिजी की बिजली के लिए प्रत्येक यूनिट पर करीब 34 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में बिजली कटौती से परेशानी के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। - चंद्रकांत, निवासी

अमन

अमन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें