फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लंबित फ्लैट रजिस्ट्री का मुद्दा उठाएगा हाईराइज फेडरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोसाइटियों का आंकड़ा जुटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय और प्राधिकरण के समक्ष रखेगा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियों में लंबे समय से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री का मुद्दा अब नोएडा हाईराइज फेडरेशन व्यापक स्तर पर उठाएगा। फेडरेशन लंबित रजिस्ट्री वाले प्रोजेक्टों और फ्लैटों का आंकड़ा जुटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय, नोएडा प्राधिकरण और संबंधित विभागों के समक्ष मामला रखेगा।
विज्ञापन

फेडरेशन अध्यक्ष निखिल सिंघल ने बताया कि रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे निवासी सोसाइटी और बिल्डर का नाम, लंबित फ्लैटों की संख्या, मुख्य समस्या और उपलब्ध दस्तावेजों की जानकारी फेडरेशन को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री परिवार के घर पर कानूनी स्वामित्व और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सचिव कपिल मेहरा ने कहा कि अभियान को केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। अधिकारियों से मिलकर खरीदारों की आवाज उठाई जाएगी। निखिल सिंघल ने बताया कि एल्डेको आमंत्रण सोसाइटी में दो विशेष रजिस्ट्री शिविर लगने के बाद रजिस्ट्री का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी मॉडल को अन्य सोसाइटियों में लागू कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें