फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग
विज्ञापन


- मॉल, मल्टीप्लेक्स से लेकर बाजार और होटलों की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौमतबुद्ध नगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोमवार शाम से ही दिल्ली समेत अन्य सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में लगातार गश्त की जा रही है। थानों, पीसीआर, पीआरवी से लेकर खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस हर इनपुट की गंभीरता से जांच कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा पहले से ही संवेदनशील रहा है। यहां बहुमंजिला इमारतें, नामी आईटी कंपनियों, मेट्रो, भारत सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रमों के दफ्तर हैं। इस कारण स्वतंत्रता दिवस पर यहां विशेष निगरानी बरती जाती रही है। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क में है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद कुलकर्णी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मदद्नेजर बॉर्डर एरिया, मॉल, मल्टीप्लेक्स से लेकर सघन इलाकों में निगरानी कर रहे हैं। मॉल की चेकिंग की जा रही है और सादे वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को मॉल के अंदर भेजकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा रहा है।
विज्ञापन

चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, मॉडल टाउन, एनआईबी, हरिदर्शन, झुंडपुरा के पास वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर सघन आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर ध्यान रखा रखा जा रहा है। होटल में ठहरने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है और रजिस्टर की जांच हो रही है।
विज्ञापन




पिनाक कमांडो के साथ शहर में चेकिंग

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा डॉग स्क्वॉड, पिनाक कमांडो, बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ मेट्रो स्टेशन, होटल, ढाबों, ओयो, बाजारों, सभी महत्वपूर्ण चौराहों, जीआईपी, डीएलएफ, पीवीआर, अंसल आदि मॉल में व आस-पास सघन चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग की गई। सभी लोगों को लगातार उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया की निगरानी के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें