फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन जलसंकट से जूझे एक हजार परिवार

विज्ञापन
सेक्टर 62 में पानी की आपूर्ति न होने से परेशान लोग
विज्ञापन
–भूमिगत केबल डालने के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन
विज्ञापन




–40 घंटे बीते, नहीं सुधरी पानी की पाइप लाइन, करीब एक हजार परिवार प्रभावित



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक व बी ब्लॉक के करीब एक हजार परिवार पानी आपूर्ति न होने से परेशान हैं। शनिवार शाम भूमिगत केबल डालने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले वहीं निवासियों का कहना है कि जिनकी गलती है उनकी जिम्मेदारी तय हो।

सेक्टर 62 रजत विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित गौशाला के पास पिंक टायलेट के सामने 25 जुलाई शनिवार की दोपहर विद्युत निगम की ओर से भूमिगत केबल डालने का काम चल रहा था। कार्य के दौरान पानी का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी वजह से पानी की सप्लाई सेक्टर और सोसाइटी में बाधित हो गई। इसके बाद शिकायत की गई, तो प्राधिकरण और विद्युत निगम के बीच सुधार करने को लेकर बातचीत चलती रही। रविवार दोपहर दो बजे से काम जाकर शुरू हो सका। वहीं रजत विहार सी ब्लॉक निवासी ऋतुराज ने बताया की पिछले 40 घंटे से सेक्टर के निवासी इस समस्या से गुजर रहे हैं। निवासियों का कहना है की उनकी आम दिनचर्या पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। घर में पानी बाधित होने के वजह पीने का पानी तक के लोग तरस रहे हैं घरों में बच्चे व बूढ़े को पानी की किल्लत के वजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर जल विभाग लगातार निवासियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द-से-जल्द पाइप लाइन को ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन सोमवार सुबह तक पाइपलाइन को सुधारा नहीं गया है। वहीं निवासियों का कहना है कि यह जांच की जाए कि भूमिगत केबल करने का आदेश है या नहीं, यदि नहीं है तो प्राथमिकी दर्ज की जाए, क्योंकि दो दिनों तक परेशानी इतनी बढ़ गई कि लोेगों के कई काम काज ठप हो गए। सोमवार की शाम करीब चार बजे जाकर पाइप लाइन को सुधारा जा सका और घरों में पानी पहुंचने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




मंगाना पड़ा पानी का टैंकर, हुई सिर्फ खानापूर्ति

सेक्टर 62 इलाके के निवासी पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद से पानी के टैंकर के भरोसे दो दिन बीता। ऐसे में सिर्फ सीमित पानी के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। निवासियों का कहना है कि गलती किसी की भी हो, उसकी जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन




क्या बोले निवासी

पिछले दो दिनों से पानी की लाइन टूटने से घरों में पानी नहीं पहुंचा, सोमवार सुबह तक जलापूर्ति ठप रही-सुखदेव शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 62 रजत विहार

दो दिन से लगातार पानी की समस्या बनी हुई है, घर के सारे काम-काज रुके हुए हैं–बिंदु शर्मा, निवासी



सोमवार को पानी न आने के कारण ऑफिस जाने में देरी हुई, शाम को भी परेशानी बनी रही–रतन प्रकाश मौर्य, निवासी

रातभर पानी की आपूर्ति सुधारने का काम जारी रहा, उम्मीद जताई थी कि आपूर्ति बहाल होगी, लेकिन अब तक नहीं हुई–भारत भट्ट, निवासी



सुबह से पूजा-पाठ तो दूर, घर के रोजाना के काम-काज भी नहीं हो पाए, दो दिन से परेशानी बनी हुई है–ओपी अग्रवाल



ऋषभ

सेक्टर 62 में पानी की आपूर्ति न होने से परेशान लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें