फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर 60 मीटर रोड की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-एयरपोर्ट के रास्ते नहर पर ब्रिज बनाने का कार्य पूरा, सड़क को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की चल रही तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर वीआईपी रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। फलैदा गांव से आगे कार्गो रोड से पहले टूटी सड़क को पूरी तरह से तोड़कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जीरो प्वाइंट से लेकर इसे दयनातपुर के निकट तक इसे बना भी दिया गया था। हालांकि, दनकौर, रबूपुरा में कुछ किसानों से भूमि न मिलने के चलते कुछ सौ मीटर यह रोड बीच में नहीं बनी थी। हालांकि, इसके बगल में ही रोड बनाकर यातायात दयानतपुर तक सुचारू किया गया था। इसके अलावा दयानतपुर में भी किसानों से भूमि विवाद के चलते नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक करीब सात किलोमीटर की रोड नहीं बन पाई थी। अब नोएडा हवाई अड्डे का लोकापर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 28 मार्च को होने के बाद इसे एयरपोर्ट तक जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सात किलोमीटर रोड बनाई जाएगी : नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक वीआईपी रोड को जोड़ने के लिए दयानातपुर से सात किलोमीटर की रोड नए सिरे से बनाई जानी है। इसके लिए पहले से नहर पर पुल तैयार कर दिया गया है। अब जल्द ही इस रोड को तैयार कर नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें