फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिल्म सिटी स्थल पर होगा यमुना प्राधिकरण का सिल्वर जुबली समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-पहली बार यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापना दिवस मनाएगी, 25 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय चलेगा कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपनी स्थापना का सिल्वर जुबली समारोह सेक्टर-21 स्थित फिल्म सिटी स्थल पर मनाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है। खास बात यह है कि प्राधिकरण पहली बार यमुना सिटी क्षेत्र में इस समारोह का आयोजन करने जा रहा है। आगामी 23 और 24 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद से क्षेत्र में योजनाओं के विकास को लेकर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस वर्ष कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास हुआ है। क्षेत्र में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित होने जा रही है। इसके अलावा फिल्म सिटी, एयरपोर्ट परिसर पर विमानों के रखरखाव और मरम्मत केंद्र का शिलान्यास समेत कई बड़ी परियोजनाएं अवतरित होने वाली हैं।
विज्ञापन

फिल्म सिटी की रखी जाएगी आधारशिला: फिल्म सिटी की साइट पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य इस परियोजना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसी दिन फिल्म सिटी की आधारशिला रखी जाएगी। इस दौरान उद्योगों के निवेशक, उद्योगपतियों और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी आएंगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। दो दिवसीय समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदर्शनी में दिखेगी विकास की झलक: यमुना सिटी के अब तक के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को भी विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें बुनियादी ढांचे, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े आंकड़े साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार फिल्म सिटी साइट पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार के आयोजन में प्राधिकरण की विकास यात्रा की झलक दिखेगी।
राकेश कुमार सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें