फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेमिस्फेयर सोसाइटी के बेसमेंट में भरा सीवेज, निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। हेमिस्फेयर सोसाइटी के बेसमेंट में सीवेज भरने से लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि सीवेज सिस्टम और एसटीपी ठीक से काम नहीं करता। इस वजह से यह समस्या बीते कई दिनों से बनी हुई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी बेसमेंट में जमा हो रहा है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। निवासियों ने कहा कि बेसमेंट में पानी भरने से वाहनों की पार्किंग भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने व्यवस्था के जल्द दुरुस्त न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।


बेसमेंट में सीवेज लंबे समय से जमा है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई बार सफाई और निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। -शैलेश कुमार श्रीवास्तव , निवासी
विज्ञापन


सोसाइटी की मूलभूत रखरखाव की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। बेसमेंट में पानी भरने से पार्किंग एरिया का उपयोग मुश्किल हो गया है और लोगों की दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है। -ब्रह्म सिंह ,निवासी

लगातार गंदगी और सीवेज के कारण मच्छर बढ़ गए हैं। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। यह सिर्फ सफाई का नहीं बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा का भी मुद्दा है। -सुभाष भाटी, निवासी
विज्ञापन


सीवेज सिस्टम के ठीक से काम न करने से बेसमेंट की हालत खराब है। अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो संक्रमण और बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। -एनके बरगोटी, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें