फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन
स्कूल में कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैड्टस - फोटो : Mewat
विज्ञापन
एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर झिरका के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील कुमार झा के निर्देशानुसार एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया गया। कन्या स्कूल में वर्ष 2019 में एनसीसी की शुरुआत हुई थी। जिसमें स्कूल के 50 कैडेट्स ने भाग लिया था। शनिवार को 150 अंकों की परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की गई, जिसमें पर्यवेक्षक नायब सूबेदार राजवीर सिंह, हवलदार जितेंद्र ने ड्रिल टेस्ट, वेपन ट्रेनिंग और आर्मी के विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया। इस मौके पर एनसीसी के केयरटेकिंग ऑफिसर कुसुम मलिक ने कहा कि एनसीसी का यह सर्टिफिकेट प्राप्त कर छात्राओं को सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा। साथ ही उनके चरित्र निर्माण के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें