अवैध खनन करने पर 4 पर केस
नूंह। हाल ही में प्रदेश के मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ फिरोजपुर झिरका के साथ लगते राजस्थान अरावली पर्र्वत का दौरा किया था। इस दौरान अवैध खनन को रोकने के भी निर्देश भी दिए गए। लेकिन इसके बावजूद जिले में लोग लगातार खनन कर रहे हैं। फिरोजपुर थाना के गांव बघोला में अरावली में अवैध खनन करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने गांव के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेंज ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अवैध खनन करने के आरोप में याकूब, समून, लियाकत एवं आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि अरावली पर्वत में नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।