नोएडा। गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी की दोपहर बाद तक दिल्ली मेंभारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम खत्म होने तक यह पाबंदी लागू रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम के कारण चिल्ला बॉर्डर से जाने वाले वाहनों को वहीं से यू-टर्न लेकर एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल से गंतव्य तक जाना होगा। डीएनडी से जाने वाले वाहनों को यूटर्न लेकर एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा। इसी तरह कालिंदी कुंज बार्डर से जाने वाले वाहनों को यमुना से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। वाहन एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा जो भी वैकल्पिक मार्ग हैं, उनका इस्तेमाल किया जा सकेगा।