फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज बारिश से कई जगह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सोमवार सुबह और दोपहर को तेज बारिश ने जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। वहीं, सड़कों पर जलभराव और जाम ने परेशानी भी बढ़ाई। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, इस दौरान अल्फा गोलचक्कर, परी चौक, हनुमान मूर्ति गोलचक्कर, बिसरख चौक, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर और दादरी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। कई जगह पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय और स्कूल जाने वाले लोगों को भी देर हुई। ट्रैफिक पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी बारिश में भीगते हुए वाहनों को निकालने में जुटे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें