ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने सोमवार को नेताजी सुभाष प्लेस दिल्ली में 6डब्ल्यूरिसर्च के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य प्रबंधन के छात्रों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के नए अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योग की व्यावहारिक समझ से जोड़ना है। संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह साझेदारी न केवल छात्रों को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराएगी बल्कि उन्हें उद्योग की वास्तविक चुनौतियों और आवश्यकताओं से भी रूबरू कराएगी। एमओयू के तहत छात्रों को प्रोजेक्ट कार्य, रिसर्च असाइनमेंट और प्रशिक्षण के माध्यम से उद्योग का अनुभव मिलेगा जिससे उनके कॅरिअर विकास को गति मिलेगी। ब्यूरो