फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 21 जून को लू के आसार, बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तापमान में उछाल से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन

- जिले का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/यमुना सिटी। पिछले सप्ताह हुई बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। मौसम साफ होने के साथ ही जिले में तापमान दोबारा बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आगामी 21 जून को लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह बारिश की संभावना बेहद कम है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर उत्तर भारत के मौसम पर है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े वर्षा तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। हल्की बूंदाबांदी संभव है, मगर तेज बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

गर्मी के साथ बिजली कटौती-
यमुना सिटी और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ती उमस से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गर्मी के साथ बिजली कटौती भी चिंता का कारण बनी हुई है। कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बावजूद बिजली आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें