फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश का कहर: 40 डिग्री पहुंचा पारा, लू का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

- गर्म हवाओं और तेज धूप से हाल बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भीषण गर्मी ने शहरवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही चल रही गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते असर का सीधा असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप और लू के संपर्क में आने से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि फिलहाल तेज हवाएं तापमान को थोड़ा नियंत्रित कर रही हैं, लेकिन जैसे ही हवाएं कमजोर होंगी, गर्मी का असर और अधिक बढ़ जाएगा। उन्होंने 24 और 25 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताई है और लोगों को दिन के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी बताया कि 26 अप्रैल से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इस दौरान आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान -
शरीर को ढककर घर से बाहर निकलें।
बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पियें।
धूप से बचाव करें अन्यथा हीट स्ट्रोक भी हो सकता है।
शरीर में पानी की कमी न होने दें।
अधिक तला-भुना और चटपटा भोजन न करें।

उल्टी-दस्त की समस्या होने पर तुरंत दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें