फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्मी और उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/यमुना सिटी। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलता रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन करीब साढ़े 10 बजे कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तथा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रबूपुरा, दनकौर, जेवर और बिलासपुर क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम को आसमान में काले घने बादल छा गए और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में करीब 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें