नई दिल्ली।
अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ में मेडिकल जांच के दौरान पत्नी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहने के मुद्दे पर जवाब देने के लिए जेल अधीक्षक को समय प्रदान किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार ने सुनवाई 19 जून के लिए स्थगित कर दी। अदालत इसी दिन केजरीवाल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई करेगी। बता दें कि अदालत ने 5 जून को इस मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत की मांग वाली केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी। ब्यूरो