नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तरफ से भाजपा विधायक करनैल सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई को 18 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत के गवाह भानु गुलाटी की पूर्व-समन साक्ष्य में पूछताछ की गई। ऐसे में शिकायतकर्ता पक्ष ने अदालत को खुद से गवाह प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। ऐसे में न्यायाधीश ने मामले को आगे की पूर्व-समन साक्ष्य के लिए तय किया। जैन का आरोप है कि 19 जनवरी को टीवी साक्षात्कार के दौरान करनैल सिंह ने उनके खिलाफ झूठे और प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले बयान दिए थे। संवाद