जेवर के भवोकरा गांव में कई जगह सड़कें टूटी हुई है, जिस कारण गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान गड्ढों में जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं और बड़े-बुजुर्गों को परेशानी होती है। स्थानीय जिम्मेदार से कई बार सड़क की मरम्मत करने को लेकर शिकायत की है, लेकिन सड़कें नहीं बनी। -
मोहन शर्मा, भवोकरा गांव, जेवर