ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्तरीय ट्रायल
फोटो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में जिले के नौ मुक्केबाजों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। जिला खेल कार्यालय और बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी 20 सितंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में 50-55 किग्रा भार वर्ग में दिल गोला, 55-60 किग्रा में अतुल यादव, 60-65 किग्रा में आदित्य कुमार और 65-70 किग्रा में शिवम पांचाल शामिल हैं। वहीं 70-75 किग्रा में सचिन डागर, 75-80 किग्रा में भानु प्रताप, 80-85 किग्रा में आर्यन मिश्रा, 85-90 किग्रा में जयवर्धन और 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्रिंस कश्यप का चयन हुआ है। ब्यूरो