ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और अस्पतालों में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जिम्स नियमित रूप से डिजिटल हेल्थ प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। निदेशक डॉ़ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) की ओर से तैयार किया गया है। इसके तहत डॉक्टरों, नर्सों, लैब और फार्मेसी कर्मचारियों, अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों और आईटी पेशेवरों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।