फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली, पूछताछ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-घरेलू सहायिका, सुरक्षा गार्ड और मेंटेनेंस कर्मचारियों से पूछताछ, सभी की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीटा-1 स्थित एटीएस डोल्से सोसाइटी में बंद फ्लैट से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि घटना के खुलासे के लिए घरेलू सहायिका, सुरक्षा गार्डों और मेंटेनेंस विभाग से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच मुख्य रूप से इस बात पर केंद्रित है कि परिवार के 17 अक्तूबर की रात फ्लैट पर ताला लगाकर बिहार के मुंगेर स्थित पैतृक गांव जाने के बाद 22 अक्तूबर की रात वापस लौटने तक फ्लैट और सोसाइटी में कौन-कौन लोग पहुंचे थे। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पीड़िता अपर्णा झा के मुताबिक परिवार टावर नंबर पांच की चौथी मंजिल स्थित फ्लैट में रहता है। 22 अक्तूबर की रात करीब 12:20 बजे परिवार गांव से लौटा तो फ्लैट के अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी का लॉकर खुला मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने घर में रखी चाबियों का इस्तेमाल कर अलमारी और लॉकर खोला था। एसीपी राजीव गुप्ता ने भी शुक्रवार को पुलिस टीम और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें