नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। इसमें जिले ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े और सर्वाधिक 5665 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। खास बात है कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 77 फ़ीसदी से ज्यादा वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा किया है। मेगा वैक्सीनेशन के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर सेंटर प्लान किए गए थे जिसमें से कुल 5644 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन जबकि 21 लोगों को कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा है कि आने वाले वक्त में भी हमें इसी प्रकार से अपने लक्ष्य को हासिल करना होगा। ताकि सभीलोगों को वैक्सीनेट कर सके।
समाजसेवी विष्णु सिंगला, राजू पार्षद, कमल गोयल पार्षद, एडवोकेट ताहिर हुसैन रूपाडिय़ा, प्रवीन चेयरमैन इंडरी, ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। एक समय में टीकाकरण में जिला अवश्य पिछड़ा था लेकिन मेगा टीकाकरण दिवस पर लोगों का उत्साह देखते बना।
जिले में 44 स्थानों पर हुआ टीकाकरण
मेगा वैक्सीनेशन दिवस पर जिले में कुल 44 स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावडू, पिनगवां, नगीना व इंडरी सहित सभी ब्लॉकों में सीएचसी, पीएचसी के अलावा सब सेंटरों पर वैक्सीन लगाई गई। इससे पूर्व जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 मोबाइल वैन को वैक्सीनेशन के लिए जिले में चलाया हुआ है।
क्या कहते हैं जिला टीकाकरण अधिकारी ऱ्
इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह से ही 100 से ज्यादा स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तैयार थी। पूरी टीम की मेहनत के बाद ही इस लक्ष्य को हासिल किया है।