नूंह। जिले में बुधवार को 28 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं गो शाला रोड निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई। इस दौरान 26 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। 28 नए मामलों में जिले के नूंह खंड में नूंह 15, इंडरी 1, तावडू 7, नगीना 1 व फिरोजपुर झिरका में 4 मामले सामने आए। अब जिले में कोरोना के 98 सक्रिय मरीज है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। जिले में अभी 2026 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 4903 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 4706 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से जिले में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 104064 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 89229 लोगों का निगरानी में रखने की अवधि पूरी हो चुकी है।अब तक 267575 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं जिनमें से 259714 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।