फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुलाई से सितंबर तक सीएचसी में बढ़ जाते हैं प्रसव के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-वर्तमान में हो रहे 80 से 90 प्रसव, जुलाई में बढ़कर 150 तक पहुंच जाती है संख्या
- एएनएम और स्टाफ नर्स कराती हैं प्रसव, आपात स्थित में बुलाए जाते हैं गायनाकोलॉजिस्ट

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हर महीने करीब 80-90 प्रसव कराए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच 50 से 60 प्रसव बढ़ जाते हैं। आम तौर पर सीएचसी में एएनएम और स्टाफ नर्स ही गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ को आपात स्थिति में ही बुलाया जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ जेवर के अलावा दनकौर के ढाड़ा और नोएडा के बिसरख ब्लाॅक भी जाना पड़ता है।
जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक वर्ष प्रसव की संख्या में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्ष 2024 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 1000 के आसपास प्रसव हुए थे। वर्ष 2025 में लगभग 1100 के आसपास प्रसव हुए हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई से सितंबर माह के बीच प्रसव के मामलों में आम-तौर पर 60 प्रतिशत तक वृद्धि हो जाती है। जनवरी से जून माह तक करीब 80 से 90 प्रसव के मामले आते हैं। वहीं, जुलाई से सितंबर के बीच प्रत्येक माह लगभग प्रसव की संख्या 150 तक हो सकती है।
विज्ञापन

जेवर निवासियों का कहना है कि ऐसे में मात्र एएनएम और नर्स के सहारे गर्भवतियों का प्रसव और देखभाल मुमकिन नहीं है। गंभीर मामलों या फिर ऑपरेशन से होने वाले बच्चों (सी-सेक्शन) के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत पड़ती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूदा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अल्ताफ हैं। हालांकि, उनकी ड्यूटी कई बार जिले के अन्य दूरस्थ सीएचसी पर भी लगा दी जाती है, जिससे जेवर सीएचसी पर उनकी उपलब्धता प्रभावित होती है। जेवर के निवासियों का कहना है कि हर माह इतनी बड़ी संख्या में प्रसव होने के बावजूद महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन





- हर महीने जेवर सीएचसी में पुरुष स्त्री विशेषज्ञ के नेतृत्व में लगभग 80-90 प्रसव हो जाते हैं। जुलाई से सितंबर तक प्रत्येक माह यह बढ़कर यह संख्या 150 तक हो जाती है। कई बार डॉक्टर अन्य सीएचसी पर नियुक्त किए जाते हैं, जहां से उन्हें आपात स्थिति में आना पड़ता है। अगर आपात स्थिति में किसी कारणवश वह नहीं आ सकते, तब मरीज को जिम्स या जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। -डॉ. सर्फे जेया, सीएचसी अधीक्षक, जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें