नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। कार्यक्रम में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाव जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही छात्रों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। प्रिंसिपल प्रो डॉ. अनीता मिश्रा का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही, उनसे अपील करेंगे कि वह घर वालों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। ब्यूरो