नोएडा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 1 से 9 वीं कक्षा में दाखिले के लिए सोमवार को हुई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी होगा। इसके बाद दस्तावेज का वेरिफिकेशन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधक के अनुसार, परीक्षा में अलग-अलग कक्षाओं में दाखिले के लिए करीब 40 छात्र शामिल हुए। ये वह छात्र थे, जो वार्षिक परीक्षाओं के चलते एक फरवरी और 17 मार्च को आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। इन अभिभावकों की मांग पर दोबारा से प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट जारी हो जाएगा। ब्यूरो